फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Independence Day 2023: Photo Exhibition in Town Hall at Raipur

आजादी की 76वीं वर्षगांठ: रायपुर के टाउनहाल में लगी फोटो प्रदर्शनी, दिख रही स्वतंत्रता आंदोलन की झलक

Tue, 15 Aug 2023 01:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 15 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर फोटो प्रदर्शनी लगाई है। यह प्रदर्शनी राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में 15 से 21 अगस्त तक चलेगी। आम नागरिक-विद्यार्थी सुबह 11 से रात 8 बजे तक झलक देख सकते हैं।

विज्ञापन
Independence Day 2023: Photo Exhibition in Town Hall at Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर फोटो प्रदर्शनी लगाई है। यह प्रदर्शनी राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में 15 से 21 अगस्त तक चलेगी। आम नागरिक-विद्यार्थी सुबह 11 से रात 8 बजे तक झलक देख सकते हैं। यह प्रदर्शनी देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के आजादी के दीवानों की स्मृति में आयोजित की गई है। इसके साथ ही  छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं और इसके क्रियान्वयन से प्रदेशवासियों के जीवन में बदलाव की झलक भी दिखेगी।  

विज्ञापन




फोटो प्रदर्शनी युवा पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 



देखने को मिलेंगी ये झलकियां 

  • आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान
  • अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज
  • स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, 
  • जंगल सत्याग्रह
  • भारत छोड़ो आंदोलन 
  • स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी कई गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed