फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Income Tax Raids On The Houses Of Businessmen Of Raipur Kawardha

छत्तीसगढ़: पांच शहरों में इनकम टैक्स के ताबड़तोड़ छापे, रायपुर और कवर्धा के कारोबारियों के ठिकानों पर भी शिकंजा

Wed, 09 Mar 2022 01:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कारोबारी कन्हैया अग्रवाल और जशपुर के कांट्रेक्टर विनोद जैन के रायपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

 

विज्ञापन
Income Tax Raids On The Houses Of Businessmen Of Raipur Kawardha
इनकम टैक्स की छापेमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पांच शहरों में बुधवार सुबह इनकम टैक्स की छापेमारी से हड़कंप मच गया। इनकम टैक्स की टीम सुबह-सुबह कारोबारियों के ठिकानों पर पहुंच गई और जांच तेज कर दी। मामला करोड़ों की टैक्स चोरी का बताया जा रहा है, जिससे जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


इन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी
कवर्धा में कारोबारी कन्हैया अग्रवाल और जशपुर के कांट्रेक्टर विनोद जैन के रायपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा कन्हैया अग्रवाल के अशोका रतन स्थित मकान और पंडरी के होटल पुनीत स्थित दफ्तर में भी दबिश दी गई है। विनोद जैन के हीरापुर स्थित कुछ फैक्ट्री में भी अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


सीएम बघेल ने पहले ही कर दिया था आगाह
बताया जा रहा है कि सीएम भूपेश बघेल ने पहले ही आगाह कर दिया था कि इनकम टैक्स के छापे पड़ने वाले हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मोदी सरकार अपने विरोधियों को परेशान करने का काम रही है, हो सकता है चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी का दौरा हो। ये लोग असहमति को बर्दाश्त नहीं कर सकते, बस इसी बात की लड़ाई है। अगर कोई असहमति जताता है तो उसे कुचल दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed