फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inauguration of constructed Tehsil building in raipur

Raipur: नई तहसील में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, गिरीश देवांगन ने किया नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण

Fri, 07 Apr 2023 07:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 07 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने रायपुर जिले के खरोरा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। यह कार्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 71.12 लाख रुपए की लागत से बनाया है। इस भवन का क्षेत्रफल 5218 वर्ग फीट है।

विज्ञापन
Inauguration of constructed Tehsil building in raipur
गिरीश देवांगन ने नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने रायपुर जिले के खरोरा में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। यह कार्यालय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 71.12 लाख रुपए की लागत से बनाया है। इस भवन का क्षेत्रफल 5218 वर्ग फीट है। इसमें सभाकक्ष, आवश्यक कार्यलीन कक्ष , कोर्ट रूम, प्रशाधन का निर्माण किया गया है। आर्थिक उन्नति के नवीन द्वार सरकार की ओर से खोल जा रहा है।
विज्ञापन


देवांगन ने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर कहा कि तहसील कार्यालय का काम अच्छे से हो सके, इसलिए नया भवन का निर्माण किया गया है। भवन में तहसील कार्यालय बनने से लोगों को अब और भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यालय के जगह में लोगों का काफी आना-जाना लगा रहता है। अपने काम से आए लोगों को  इंतजार करना भी पड़ता है। इसमें अतिथि कक्ष होने से लोगों को आराम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में लोगों की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने कई कदम उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि लोगों को पहले आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र बनवाने में कई दिक्कत होता था। अब राज्य शासन ने इसे सरल कर दिया है, जिससे लोगों परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप लोगों को मूल सुविधाएं के लिए कार्य कर रहे हैं। 


ये रहे मौजूद
वहीं नगर पंचायत खरोरा अध्यक्ष अनिल सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन, मंडी उपाध्यक्ष किरण ठाकुर, पार्षदगण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद देवांगन, संभागायुक्त यशवंत कुमार, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed