{"_id":"5a165aba4f1c1b78548beada","slug":"in-chhattishgarh-oppostion-writes-letter-to-cm-raman-singh-for-prescreening-of-padmavati","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भी उठा फिल्म 'पद्मावती' विवाद, प्री-स्क्रीनिंग के लिए की गई अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भी उठा फिल्म 'पद्मावती' विवाद, प्री-स्क्रीनिंग के लिए की गई अपील
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
फिल्म पद्मावती को लेकर उठे विवाद की लहर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगी है। छत्तीसगढ़ में विपक्ष ने सीएम रमन सिंह को पत्र लिखकर फिल्म का विरोध जताया है। विपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने रमन सिंह से कहा है कि फिल्म की प्रीस्क्रीनिंग के बाद ही इसे राज्य में रिलीज किया जाए।
विज्ञापन
दरअसल, देशभर में विरोध के बाद फिल्म की रिलीजिंग डेट को 1 दिसंबर के बजाय 12 जनवरी कर दिया गया है। करणी सेना का कहना है कि फिल्म में इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है और वे इसको बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म का विरोध इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के अलावा राजतीनिक महकमे में भी इसकी हलचल दिखने लगी है।
विज्ञापन
पढ़ें: पद्ममावती पर करणी सेना ने बदला स्टैंड, फैसला रॉयल फैमिली 'मेवाड़' पर छोड़ा
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के चलते राज्य सरकारें भी इसकी रिलीजिंग पर लगातार विचार कर रही है। बता दें कि यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंंजाब सरकार ने पद्मावती को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार मुद्दे पर अभी भी चिंतन कर रही है।