फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karni sena says if mewar royalty not find any objectionable in padmavati they will stop protest

पद्मावती विवाद: करणी सेना ने बदला स्टैंड, रिलीजिंग का फैसला रॉयल फैमिली 'मेवाड़' पर छोड़ा

Thu, 23 Nov 2017 12:17 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
karni sena says if mewar royalty not find any objectionable in padmavati they will stop protest

फिल्म 'पद्मावती' का विरोध कर रही करणी सेना अब इस पर अपना स्टैंड बदलती दिख रही है। करणी सेना ने फैसला अब रॉयल फैमिली मेवाड़ पर छोड़ दिया है और कहा कि अगर मेवाड़ परिवार फिल्म को देखने के बाद उसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं पाता है, तो इस विरोध को खत्म कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


करणी सेना का बयान उस वक्त सामने आया है, जब चित्तौड़गढ़ के राजा रावल रतन सिंह के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में मध्यस्थता करने का पक्ष रखा है। उन्होंने कहा की पद्मावती विवाद में मीडिएटर की भूमिका निभा सकते हैं अगर भंसाली इसके लिए राजी हो जाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: फिल्म 'पद्मावती' पर बोले अमर सिंह- जाति, कुल और परंपरा से बड़ी कोई फिल्म नहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, देशभर में फिल्म का विरोध हो रहा है और करणी सेना का कहना है कि फिल्म में इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है और वे इसको बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिल्म का विरोध इस कदर बढ़ गया है कि लोगों के अलावा राजतीनिक महकमे में भी इसकी हलचल दिखने लगी है। 

कानून व्यवस्था के चलते राज्य सरकारें भी इसकी रिलीजिंग पर लगातार विचार कर रही है। बता दें कि यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंंजाब सरकार ने पद्मावती को रिलीज करने से इनकार कर दिया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार मुद्दे पर अभी भी चिंतन कर रही है।

भारत में चल रहे विवाद के बावजदू फिल्म को यूनाइटेड किंगडम में तय तारीख यानी 1 दिसंबर को ही रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed