छत्तीसगढ़ः आबकारी दफ्तर के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, एक अधिकारी समेत तीन लोग निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह ने बुधवार को मीडिया को बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला आबकारी कार्यालय में युवक हरीचंद मराबी (25) ने फांसी लगाकर जान दे दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेंदा गांव में मंगलवार शाम आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर युवक हरीचंद मराबी से 33 बोतल शराब बरामद की थी। इसके बाद आबकारी विभाग ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसे जिला मुख्यालय कवर्धा के जिला आबकारी कार्यालय में रखा गया था।
सिंह ने बताया कि मराबी कार्यालय के शौचालय में गया और उसने वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसने दरवाजा भीतर से बंद कर दिया था। बाद में जब वहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली तब पुलिस को घटना की सूचना दी गई और मराबी के शव को बाहर निकाला गया।