फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   If bridge is not built in Korba then students cross the drain by using ladders

CG: जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं छात्र, पुल नहीं बना तो सीढ़ी लगाकर पार करते हैं नाला; देखें वीडियो

Fri, 06 Sep 2024 05:57 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है। घर से स्कूल जाने और घर लौटने के दौरान लकड़ी के पटरे के सहारे छात्र नाले को पार करते हैं। इस स्थिति पर विधायक ने चिंता जताई है।

विज्ञापन
If bridge is not built in Korba then students cross the drain by using ladders
सीढ़ी के सहारे नाला पार करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के सिंदूरगढ़ क्षेत्र में संचालित एक प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को जान जोखिम में डालकर हर दिन आना-जाना करना पड़ रहा है। घर से स्कूल जाने और घर लौटने के दौरान लकड़ी के पटरे के सहारे छात्र नाले को पार करते हैं। इस स्थिति पर विधायक ने चिंता जताई है। वहीं, प्रशासन ने विषय पर संज्ञान लेते हुए बताया कि नाले पर पुल का निर्माण स्वीकृत किया जा रहा है।

विज्ञापन




बारहमासी नाला बारिश के मौसम में और भी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। शैक्षणिक सत्र के हर समय इसमें पानी रहता है और गांव के बच्चों को दूसरी तरफ स्थित स्कूल तक पहुंचाने के लिए इसी प्रकार से नाला पार करना होता है। सहारा देने के लिए लकड़ी का पत्र दोनों समय यहां पर बिछाया जाता है, ताकि अनहोनी न हो सके। समय के साथ अब बच्चे इस व्यवस्था के अभ्यस्त हो गए हैं। वहीं, क्षेत्र के विधायक तुलेश्वर सिंह ने व्यवस्था पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। लेकिन फिर भी विकास के कार्य नहीं हुए इससे पहले भी कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन इस क्षेत्र का विकास अभी अटका हुआ है। काफी लंबे समय से स्कूल और शिक्षकों के अलावा कई गांव ऐसे हैं, जहां पुल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए सिंदूरगढ़ का या मामला प्रशासन के पास पहुंच गया है। इस पर ध्यान देने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि सिंदूरगढ़ के छात्रों से जुड़ी हुई समस्या को देखते हुए संबंधित नाला पर पुल का निर्माण कराया जाना स्वीकृत किया जा रहा है। जल्द ही इस दिशा में औपचारिकता है पूरी की जाएगी और फिर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाएगा। कुछ समय के बाद यहां जोखिम जैसी स्थिति का सामना विद्यार्थियों और आम लोगों को नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed