फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   ias ritesh agarwal new chips ceo, manoj soni markfed md in chhattisgarh

Chhattisgarh: IAS समीर विश्नोई हटाए गए; रितेश अग्रवाल चिप्स के नए CEO, मनोज सोनी को मार्कफेड की जिम्मेदारी

Thu, 20 Oct 2022 04:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Oct 2022 04:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने ईडी की गिरफ्त में आए समीर विश्नोई को हटा दिया है। उनकी जगह दोनों अफसरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। समीर विश्नोई को ईडी ने भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे रिमांड पर हैं।  

विज्ञापन
ias ritesh agarwal new chips ceo, manoj soni markfed md in chhattisgarh
IAS समीर विश्नोई को चिप्स CEO पद से हटाकर रितेश अग्रवाल को सौंपी गई जिम्मेदारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में आए IAS अफसर और छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के CEO समीर विश्नोई को सरकार ने हटा दिया है। ईडी ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है और अभी रिमांड पर चल रहे हैं। उनकी जगह IAS रितेश अग्रवाल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रितेश अग्रवाल अभी छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक हैं। समीर विश्नोई के पास मार्कफेड का भी चार्ज था। वहां मनोज सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: IAS के घर मिला 2 करोड़ कीमत का 4 किलो सोना, 20 कैरेट का हीरा और 47 लाख कैश
विज्ञापन




आठ माह पहले ही CEO बने थे विश्नोई
IAS समीर विश्नोई 2009 बैच के अफसर हैं। इसी साल जनवरी में सरकार ने उन्हें चिप्स का CEO बनाया था। फिर सितंबर में मार्कफेड के MD की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी उन्हें दे दी गई। इस बीच ED ने 11 अक्तूबर को प्रदेश भर में छापे मारे। इसमें कोल व्यापारी और अन्य अफसरों सहित समीर विश्नोई भी शामिल हैं। ED ने तलाशी के दौरान उनके घर से 4 किलो सोना, 20 कैरेट हीरा और 47 लाख रुपए कैश बरामद किए। इसके बाद उनके साथ ही दो अन्य कोयला व्यापारियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: आईएएस जेपी मौर्य, समीर विश्नोई को पूछताछ के लिए ले गई, ईडी डायरेक्टर रायपुर पहुंचे



10 दिन से बिना MD के चल रहा था मार्कफेड
समीर विश्नोई के पास मार्कफेड का भी चार्ज था। दूरसंचार सेवा के अधिकारी मनोज सोनी को अब मार्कफेड का नया MD बनाया गया है। मनोज सोनी अभी खाद्य विभाग के विशेष सचिव हैं। पिछले सात साल से छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे हैं। सरकार की ओर से एक नवंबर से धान खरीदी की घोषणा की गई है। धान खरीदी में मार्कफेड की सबसे बड़ी भूमिका होती है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh ED Raid: CM की OSD, अफसरों-व्यापारियों पर छापा, IAS के घर से चार करोड़ नकद सहित दस्तावेज बरामद



छत्तीसगढ़ में 11 अक्तूबर से जारी है ईडी की कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में 11 अक्तूबर के तड़के से ईडी की कार्रवाई जारी है। इसमें अफसरों के साथ ही CRPF के करीब 200 जवान शामिल हैं। रायपुर के अलावा रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद में भी कार्रवाई जारी है। ईडी के टारगेट में कोयला और रेत का कारोबार करने वाले लोग ज्यादा हैं। जिन जगहों पर छापा मारा गया है उनमें कोयला कारोबारी और अफसर शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस छापे को डराने की कोशिश बताया। कहा था कि, यह आखिरी नहीं है। चुनाव तक ये बार-बार आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed