फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IAS Neelkanth Tekam will joining CG BJP, Om Mathur will get membership

चुनावी मैदान में होगी IAS नीलकंठ टेकाम की एंट्री: BJP से करेंगे नई पारी की शुरुआत, ओम माथुर दिलाएंगे सदस्यता

Mon, 21 Aug 2023 08:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 08:28 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज है। ऐसे में लगातार पार्टियों में प्रवेश करने का सिलसिला चल रहा है। इस बार बीजेपी में लगातार आईएएस ऑफिसर पार्टी ज्वॉइन कर रहे हैं। कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया है।

विज्ञापन
IAS Neelkanth Tekam will joining CG BJP, Om Mathur will get membership
आईएएस ऑफिसर नीलकंठ टेकाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मी तेज है। ऐसे में लगातार पार्टियों में प्रवेश करने का सिलसिला चल रहा है। इस बार बीजेपी में लगातार आईएएस ऑफिसर पार्टी ज्वॉइन कर रहे हैं। कई अधिकारियों ने वीआरएस ले लिया है। कोंडागांव जिले के पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। वो 23 अगस्त को बीजेपी ज्वॉइनिंग करेंगे। 23 अगस्त को बीजेपी की सदस्यता लेंगे। बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर केशकाल में बीजेपी में प्रवेश कराएंगे। 
विज्ञापन


चर्चा है कि नीलकंठ टेकाम केशकाल या कोंडागांव से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी उन्हें केशकाल से टिकट दे सकती है। टेकाम ने पहले वीआरएस के लिए आवेदन भी दिया था। सूत्रों के मुताबिक टेकाम केशकाल या कोंडागांव से चुनाव लड़ सकते हैं। कांकेर जिले के अंतागढ़ सरईपारा निवासी टेकाम की स्कूली शिक्षा भी कांकेर से ही हुई है। उन्होंने  शासकीय गवर्मेंट कॉलेज से समाजशास्त्र से एमए किया है। यहां के वो छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन


कोंडागांव में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में कोंडागांव को नंबर वन बनाया। वे साल 2028 में रिटायर होंगे। साल 2008 में उन्हें आईआएएस अवॉर्ड भी मिल चुका है। वर्ष 1994 में उन्होंने एमपीपीएससी निकालकर एसटी वर्ग में टॉपर बने। वे ज्यादातर बस्तर संभाग में ही पदस्थ रहे। जगदलपुर में करीब 6 साल तक एसडीएम से लेकर अपर कलेक्टर के रूप में सेवाएं दी। जगदलपुर नगर निगम का कमिश्नर भी रह चुके हैं। दंतेवाड़ा जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अविभाजित मध्यप्रदेश में उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था उस समय वो बड़वानी जिले में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था, लेकिन सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। उनका नामांकन वापस कराया गया। इसके बाद उन्होंने फिर से नौकरी ज्वाइनिंग कर ली। 


इससे पहले 2005 बैच के आईएएस ओपी चौधरी ने भी पिछले विधानसबा चुनाव में  इस्तीफा देकर खरिसया से चुनाव लड़ा था, लेकिन वो जीत नहीं पाए। इसके बाद से वो राजनीति में सक्रिय रहे। वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी देख रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बीजेपी उन्हें चंद्रपुर विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed