फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   I am a girl, I am fighting: Radhika kheda comment on Bhupesh baghel and priyanka gandhi

'लड़की हूं, लड़ रही हूं': राधिका ने भूपेश पर दागे सवाल, कहा- नहीं खत्म हो रहा 'कका' का मोह, दीदी का स्वागत है

Thu, 02 May 2024 12:38 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 02 May 2024 12:38 PM IST
सार

Radhika kheda on Bhupesh baghel and priyanka gandhi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता के साथ राधिका खेड़ा विवाद मामले में आज गुरुवार को खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन पर सवाल उठाये हैं।

विज्ञापन
I am a girl, I am fighting: Radhika kheda comment on Bhupesh baghel and priyanka gandhi
राधिका खेड़ा, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Radhika kheda on Bhupesh baghel and priyanka gandhi: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता के साथ राधिका खेड़ा विवाद मामले में आज गुरुवार को खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन पर सवाल उठाये हैं। खेड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह, एक लड़की की इज्जत से बढ़कर है, लेकिन लड़की हूं,लड़ रही हूं, “मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 





मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जांजगीर चांपा जिले में सभा हुई। सभा के बाद मीडिया से बयान देने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राधिका खेड़ा प्रदेश के स्थानीय नेता और प्रवक्ताओं के साथ थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला और राधिका खेड़ा के बीच कुछ बातों को लेकर तीखी बहस हुई। इतना ही नहीं बात तू-तू, मैं-मैं तक आ गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने से राधिका खेड़ा राजीव भवन से रोते हुए बाहर निकल गईं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर अपनी व्यथा सुनाई। पार्टी से इस्तीफा देने तक की बात कह डाली। 

रोते-बिलखते वीडियो आया सामने  
इस मामले में राधिका खेड़ा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज और राष्ट्रीय नेताओं से शिकायत की है। वहीं स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं ने भी इसकी शिकायत की है। वहीं राधिका खेड़ा का रोते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो रोते हुए फोन पर बात करती दिख रही हैं। 


कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं- राधिका खेड़ा 
विवाद के बाद राधिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं हैं। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। उन्होंने मामले में खुलासा करने की बात भी कही है। 



कांग्रेसियों से बच लीजिये राधिका जी- केदार गुप्ता 
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कौशल्या मां के धरती में अगर कोई राष्ट्रीय नेता कांग्रेस के दुखी हैं, तो हमारा भी मन विचलित होता है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेसियों से बच लीजिए राधिका जी। बाकी छत्तीसगढ़ में आपको कुछ नहीं होगा। यह मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय की सुशासन की गारंटी है। 

पीसीसी दफ्तर में गुंडागर्दी- गौरीशंकर श्रीवास्तव
वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि पीसीसी दफ्तर में जैनपुरिया सुशील की गुंडागर्दी महिला नेत्री से की अश्लील हरकत? साथ ही लिखा कि हे राधिका हे राधे



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed