फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hyderabad rape murder case Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel backs encounter

सीएम बघेल बोले, हैदराबाद कांड के आरोपियों के मुठभेड़ से हुआ इंसाफ

Fri, 06 Dec 2019 02:22 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अमित मंडल Updated Fri, 06 Dec 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Hyderabad rape murder case Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel backs encounter
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : एएनआई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के आरोपियों को मुठभेड़ में मारे गिराए जाने की घटना पर कहा कि इसमें न्याय हुआ है। 

विज्ञापन


बघेल ने रांची में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुझे सूचना मिली है कि चारों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। यदि कोई अपराधी इस तरह से भागने की कोशिश करे तब पुलिस के पास कोई और चारा नहीं होता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ऐसा कह सकता हूं कि न्याय हुआ है।

इधर राज्य सरकार ने महिलाओं के साथ होने वाले अपराध को देखते हुए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर इंटीग्रेटेड प्लान बनाने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कारगर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को महिलाओं की सुरक्षा के लिए दो सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed