फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   husband killed his wife with a stick in chattisgarh raigarh

Raigarh: नए साल के जश्न में पी शराब, पत्नी बोली- तुमने दूसरी शादी कर ली, पति ने मजाक में डंडा मारा, हो गई मौत

Tue, 03 Jan 2023 08:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 03 Jan 2023 08:13 PM IST
सार

पुलिस पूछताछ में विजय ने बंधनी को डंडा मारने और उसकी मौत हो जाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने विजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
husband killed his wife with a stick in chattisgarh raigarh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मजाक-मजाक में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। नए साल के जश्न में दोनों ने पहले जमकर शराब पी। फिर पत्नी बोली कि तुमने तो दूसरी शादी कर ली है। इस पर पति ने उसे पीठ पर दो डंडा मार दिया। फिर दोनों सोने चले गए। अगले दिन जब पति सोकर उठा तो पता चला कि पत्नी की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम रतनपुर के टुकूपारा निवासी समारी बाई पत्नी नैईहर साय यादव के तीन बेटे श्यामलाल, जोहर लाल और विजय हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। विजय अपना मकान बनवा कर पत्नी बंधनी यादव (32) के साथ रहता था। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि बंधनी की हत्या उसके पति विजय ने कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ के बाद विजय को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


समारी बाई ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह विजय ने उसे कॉल किया। उसने बताया कि नए साल के जश्न में उसने अपनी पत्नी बंधनी के साथ जमकर शराब पी। रात करीब 8 बजे बंधनी ने विजय से कहा कि तुम दूसरी पत्नी बना लिए हो। इस बात से नाराज होकर विजय ने बंधनी की पीठ पर दो डंडे मार दिए। इसके बाद दोनों सोने चले गए। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे नींद खुली तो विजय ने बंधनी को उठाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधनी में कोई हलचल नहीं होती देख विजय ने चेक किया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद विजय का बड़ा भाई श्यामलाल और पिता नैईहर साय मौके पर पहुंचे। बंधनी का शव घर के दरवाजे पर ही पड़ा था। उन्होंने गांव के सरपंच को सूचना दी। वहां से पुलिस को पता चला। पुलिस पूछताछ में विजय ने बंधनी को डंडा मारने और उसकी मौत हो जाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने विजय को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed