फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Husband And Wife Murdered With Daughter In Chhattisgarh Jashpur

Chhattisgarh में परिवार के 3 लोगों की हत्या: जशपुर में माता-पिता और बेटी पर कुल्हाड़ी से वार, रेता गला

Thu, 06 Oct 2022 05:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

हत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी मौके पर है। मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। 
 

विज्ञापन
Husband And Wife Murdered With Daughter In Chhattisgarh Jashpur
जशपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी जवान बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर गुरुवार को SP डी. रविशंकर सहित पुलिस फोर्स डॉग स्क्वाड और FSL की टीम पहुंच गई है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों पर कुल्हाड़ी और चाकू जैसे धारदार हथियार से वार किया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। 
विज्ञापन



रात में साथ में सबने खाना खाया

जानकारी के मुताबिक, घोलेंग गांव के कदमटोली निवासी अर्जुन तेंदुआ (46) अपनी पत्नी फिरनी बाई (42) और बेटी संजना (19) के साथ रहता था। जबकि उसका बड़ा बेटा वहां से करीब 50 मीटर दूर अपनी पत्नी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन त्योहार मनाने के बाद सभी ने साथ में रात करीब 8.30 बजे खाना खाया और फिर सोने चले गए। अगले दिन गुरुवार को जब बेटा घर पहुंचा तो हत्या का पता चला। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पिता का शव दरवाजे पर, दोनों का अंदर मिला
घर के अंदर तीनों के शव जमीन पर पड़े हुए थे। अर्जुन का शव दरवाजे के पास, जबकि मां-बेटी के अंदर थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि तीनों ने बचने के लिए भागने का भी प्रयास किया होगा। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। अर्जुन का बड़ा भाई भी वहीं से करीब 100 मीटर दूरी पर रहता है और ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है। 
विज्ञापन



बेटे को भी किया गया मारने का प्रयास
आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे पूरे परिवार को मारना चाहते थे। उन्होंने रात करीब 10.30 बजे अर्जुन के बेटे के घर का भी दरवाजा खटखटाया था। हालांकि उसके बेटे ने सोचा कि कोई शराब के नशे में दरवाजा पीट रहा है और उसने नहीं खोला। बेटे का कहना है कि संभवत:इसी के चलते उसकी जान बच गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक आशा कार्यकर्ता का पति और ट्रेनर का पति शामिल है।

रामनवमी के दिन हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में बने रामनवमी चबूतरा के बगल से अर्जुन अपने मकान की दीवार खड़ी कर रहा था। बस्ती वालों ने विरोध किया। इसी बात को लेकर रामनवमी के दिन ज्यादा हंगामा हो गया। इस पर जशपुर पैलेस के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद का निपटारा करा दिया था। इसके बाद अर्जुन ने थोड़ी दूर से मकान की दीवार बनवा ली थी। बताया जा रहा है कि तभी से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। 

जादू-टोने और जमीन विवाद में हत्या की आशंका
जशपुर SP डी. रविशंकर ने बताया कि अर्जुन का परिवार काफी गरीब था। उसकी पत्नी फिरनी बाई को स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक की नौकरी मिल गई। इसके बाद वह मितानिन परिवार की कोर्डिऑनेटर बन गई थी। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगी। अर्जुन मजदूरी करता था। इसे लेकर भी लोगों में जलन थी। वहीं जादू-टोने, जमीन विवाद को लेकर भी हत्या किए जाने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed