फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Hunter who went to hunt wild boar in Korba died due to electric shock

Korba: जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से शिकारी की ही हुई मौत; साथी छोड़कर हुए फरार

Fri, 27 Sep 2024 04:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 27 Sep 2024 04:26 PM IST
सार

कोरबा में जंगली सुअर का शिकार करने गए शिकारी की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Hunter who went to hunt wild boar in Korba died due to electric shock
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन विभाग से महज 20 किलोमीटर दूर गोढ़ी जंगल मे जंगली जानवरों का शिकार करने के करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से एक शिकारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकी मौके से भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह लगभग 9:00 बजे कुछ ग्रामीण जंगल में पुटु निकालने गए थे। इस दौरान उनकी नजर बिजली के तार पर पड़ी। पास में जाकर देखा तो नीचे एक लाश पड़ी थी, जिसे देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोढ़ी (30) निवासी रामलाल कंवर गांव में ही रहने वाले अन्य लोगों के साथ जंगली सुअर का शिकार करने गया हुआ था। शिकार करने के लिए जंगल से गुजरे 11 केवी प्रवाहित तार से जंगल मे जाल बिछाया गया था। इसकी चपेट में आने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी उसके साथी भाग गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना में पदस्थ अश्वनी निरंकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जहां रामलाल कंवर की लाश पाई गई। घटनास्थल के पास से करंट प्रवाहित तार, मोबाइल और डंडे बरामद किए गया है। रामलाल शादीशुदा था और उसकी उसकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। वह इंडस्ट्रियल एरिया के दाना फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed