Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Humanity shamed in Sakti Dalit youth was stripped naked and brutally beaten kept asking for water SDOP said th

सक्ती में मानवता शर्मसार: दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, मांगता रहा पानी, एसडीओपी ने कही ये बात

Fri, 11 Apr 2025 01:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Apr 2025 01:39 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक ऐसी वीभत्स और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया है।

विज्ञापन
Humanity shamed in Sakti Dalit youth was stripped naked and brutally beaten kept asking for water SDOP said th
दलित युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक ऐसी वीभत्स और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक दलित युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया है। मारपीट के दौरान युवक पानी के लिए तड़पता रहा, पीड़ित युवक लोगों से पानी मांगता रहा लेकिन किसी ने उसे पीने के लिए पानी तक नहीं दिया। घटना नौ अप्रैल की बताई जा रही है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े रबेली की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम देवगांव निवासी युवक नौ अप्रैल की शाम ग्राम बड़े रबेली गया था। इस दौरान युवक का गांव के कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को रात भर पीटा। अगले दिन सुबह फिर युवक को निर्वस्त्र करके उसकी पिटाई की गई। मारपीट के दौरान युवक पानी के लिए तरसता रहा, उसने ग्रामीणों से पानी भी मांगा लेकिन किसी ने उसे पीने के लिए पानी नहीं दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वर्तमान में युवक को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के दौरान गांव के अधिकांश लोग मूक दर्शक बने रहे। किसी ने ग्रामीणों को रोकने की कोशिश नहीं की। सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से सूचना मिली है, पीड़ित का बयान लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed