फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrifying video of Raipur government school students brandishing knives in classroom goes viral

Raipur: रायपुर के सरकारी स्कूल में छात्रों का खौफनाक वीडियो वायरल, क्लासरूम में लहराए चाकू, सुरक्षा पर सवाल

Fri, 06 Feb 2026 07:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Feb 2026 07:11 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के एक शासकीय विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूलों की आंतरिक सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 

विज्ञापन
Horrifying video of Raipur government school students brandishing knives in classroom goes viral
सरकारी स्कूल में छात्रों ने क्लासरूम में लहराए चाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के एक शासकीय विद्यालय से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूलों की आंतरिक सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


मामला मोवा क्षेत्र स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का बताया जा रहा है, जहां कक्षा के भीतर कुछ छात्र हाथों में धारदार हथियार लेकर मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र बेखौफ होकर चाकू लहराते हुए आपसी दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि अन्य विद्यार्थी सहमे हुए चुपचाप अपनी सीटों पर बैठे हैं।
विज्ञापन


वीडियो के वायरल होते ही पंडरी थाना पुलिस हरकत में आई और स्कूल पहुंचकर संबंधित तीनों छात्रों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार तीनों छात्र नाबालिग हैं। प्राथमिक कार्रवाई के तहत उन्हें समझाइश दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। यह जांच का विषय बना हुआ है कि स्कूल परिसर में प्रतिबंधित वस्तु कैसे पहुंची, कक्षा के समय शिक्षक की मौजूदगी क्यों नहीं थी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में चूक कहां हुई। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तर पर मामले की पड़ताल जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed