फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Horrific road accident in Korba: Speeding car hits bike rider, three injured

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

Fri, 26 Sep 2025 11:05 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Sep 2025 11:05 AM IST
सार

मारुति ऑल्टो K-10 कार तेज रफ्तार में आकर सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार लगभग पांच फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं, कार अनियंत्रित होकर सड़क पर दो बार पलटी खाकर उलट गई।

विज्ञापन
Horrific road accident in Korba: Speeding car hits bike rider, three injured
कटघोरा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। घटना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कार में सवार महिला और बच्चा भी चोटिल हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारुति ऑल्टो K-10 कार तेज रफ्तार में आकर सीधे बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार लगभग पांच फीट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। वहीं, कार अनियंत्रित होकर सड़क पर दो बार पलटी खाकर उलट गई।
विज्ञापन


घायलों का इलाज जारी
हादसे में घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर कर दिया है। वहीं कार में सवार महिला और बच्चे को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों की स्थिति जानी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उठाई मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि कटघोरा मुख्य मार्ग पर लगातार भारी वाहनों का दबाव बना रहता है। इसके साथ ही तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि शहर के कुछ संवेदनशील स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, जिससे वाहन चालकों पर अंकुश लगाया जा सके।


बढ़ते हादसों से चिंता
कोरबा जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई मामलों में बाइक सवारों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed