फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Home Minister Tamradhwaj Sahu took a police review meeting for crime IN CG

छत्तीसगढ़ में बढ़ते क्राइम पर लगेगी लगाम: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली समीक्षा बैठक, दिए कई अहम निर्देश

Thu, 15 Jun 2023 03:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 15 Jun 2023 03:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में अब क्राइम पर लगाम लगेगी। राज्य सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। इस संबंध के प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

विज्ञापन
Home Minister Tamradhwaj Sahu took a police review meeting for crime IN CG
बैठक लेते प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में अब क्राइम पर लगाम लगेगी। राज्य सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। इस संबंध में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता और सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन


गृह मंत्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक को जिले में सुरक्षा बल की और आवश्यकता होने पर जानकारी भेजने को कहा। उन्होंने जिले में आक्रामक भाषण और सामाजिक माहौल खराब करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा एवं जिले में साइबर केस के संबंध में जानकारी ली और साइबर क्राइम के थानों पर अत्याधुनिक उपकरण की व्यवस्था करने को कहा एवं महिला अपराध जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन


गृहमंत्री साहू ने महिलओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा और जिले में हुक्का, नशीले पदार्थों पर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावकारी कदम उठाने के निर्देश दिए। गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कहा कि इन सब के कारण पुलिस की चुनौतियां बढ़ गई है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह के उन्माद फैलाने वाली सुचनाओं के भ्रामक प्रचार को रोकना भी जरुरी हो गया है। इसके लिए पुलिस को और सक्रियता बढ़ाकर सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 2023-24 के बजट में सम्मिलित सड़क निर्माण कार्य के तहत पूर्ण, अपूर्ण, और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बजट एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय अनुपूरक बजट में सम्मिलित कार्यों की प्राक्कलन की स्थिति की जानकारी ली। लोक निर्माण मंत्री ने जिले के निर्माणाधीन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से एवं समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही श्री साहू ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत ई-श्रेणी पंजीयन, प्रगतिरत कार्य, दिए गए कार्यों इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed