फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Home Minister Amit Shah met officers who conducted the Naxal operation, congratulated them on their success

CG: नक्सल ऑपरेशन चलाने वाले अधिकारियों से गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकात, सफलता पर दी बधाई

Sat, 07 Jun 2025 06:06 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Jun 2025 06:06 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah met officers who conducted the Naxal operation, congratulated them on their success
नक्सल ऑपरेशन चलाने वाले अधिकारियों से गृह मंत्री अमित शाह ने की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को दिल्ली में सम्मानित किया। इन अधिकारियों की नक्सल ऑपरेशन को लेकर बेहतर प्लानिंग की वजह से पहली बार बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।
विज्ञापन


सम्मानित होने वाले ऑफिसर्स में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुण देव गौतम, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा, बस्तर संभाग के आईजी पी सुंदर राज आदि आधिकारिक शामिल है, जिन्हें अमित शाह ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। नक्सल ऑपरेशन में कामयाबी मिलने पर इन अधिकारियों की पीठ थप थपाकर उन्हें शाबाशी दी। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय, राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


अब तक 427  से ज्यादा नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अब तक  427 नक्सली मारे गए हैं। पिछले डेढ़ साल में 1 हजार 428 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने बताया कि अब तक 205 मुठभेड़ में 427 नक्सली मारे गए हैं। इनमें सवा तीन करोड़ के इनामी नक्सली बसवराजू, एक करोड़ की इनामी नक्सली सुधाकर और कई राज्यों में एक करोड़ से ज्यादा के इनामी भास्कर भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ट्वीट कर लिखा कि " हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed