फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Holidays abound in March 2026: Offices will be closed for 14 days due to Holi, Eid, and Mahavir Jayanti

मार्च 2026 में छुट्टियों की बरसात: होली, ईद और महावीर जयंती से 14 दिन बंद रहेंगे दफ्तर

Sun, 01 Mar 2026 05:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 01 Mar 2026 05:17 PM IST
सार

मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इस महीने त्योहारों और रविवारों के चलते छुट्टियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का बेहतर अवसर मिलेगा।
 

विज्ञापन
Holidays abound in March 2026: Offices will be closed for 14 days due to Holi, Eid, and Mahavir Jayanti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। इस महीने त्योहारों और रविवारों के चलते छुट्टियों की संख्या बढ़ गई है, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार 4 मार्च को होली, 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा 27 मार्च को रामनवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। होली के दूसरे दिन भी कई शासकीय कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


14 दिन बंद रहेंगे कार्यालय
मार्च में कुल मिलाकर 14 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार की नियमित छुट्टियों के साथ त्योहारों के अवकाश जुड़ने से केवल 17 कार्यदिवस ही बचेंगे। हालांकि इनमें से एक त्योहार शनिवार को पड़ने के कारण कुल अवकाश की गणना में समायोजित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे वर्ष 107 दिन का अवकाश
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026 के कैलेंडर में कुल 107 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। इसमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश (शनिवार-रविवार को छोड़कर) और 61 वैकल्पिक अवकाश शामिल हैं। गजट में इन छुट्टियों की सूची प्रकाशित की जा चुकी है।

बैंकों की छुट्टियां
मार्च में बैंकों पर भी अवकाश का असर रहेगा। साप्ताहिक अवकाश के अलावा होली (3-4 मार्च, विभिन्न राज्यों में), ईद-उल-फितर (20-21 मार्च), रामनवमी (26-27 मार्च, राज्य अनुसार) और महावीर जयंती (31 मार्च) को कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार (14 और 28 मार्च) के साथ सभी रविवार को भी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।


त्योहारों से भरे इस महीने में जहां एक ओर सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को बैंक और दफ्तरों के काम समय रहते निपटाने की सलाह दी गई है, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed