फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Holiday on Chetichandra Festival in raipur CM Bhupesh announced

Chhattisgarh: चेटीचंड्र महोत्सव पर नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में रहेगा अवकाश, सीएम भूपेश ने की घोषणा

Fri, 17 Mar 2023 01:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 01:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश आज राजधानी रायपुर में स्थित शदाणी दरबार तीर्थ स्थल में आयोजित संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। सीएम ने इस अवसर पर चेटीचंड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है

विज्ञापन
Holiday on Chetichandra Festival in raipur CM Bhupesh announced
चेटीचंड्र महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश शामिल हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश आज राजधानी रायपुर में स्थित शदाणी दरबार तीर्थ स्थल में आयोजित संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। सीएम ने इस अवसर पर चेटीचंड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का स्वागत किया। 
विज्ञापन


सीएम भुपेश ने इस मौके पर शदाणी दरबार के 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा किया है। शदाणी साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव पांच दिनों तक आयोजन किया जाएगा। शदाणी दरबार के लोगो ने पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म धुनेश्वर महादेव की सीडी का विमोचन भी किया। 
विज्ञापन


सीएम भुपेश बघेल ने कहा
इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी और सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं। जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। इन कार्यों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापारियों को मिला है। पूरे देश में मंदी होने पर भी छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा है। यहां के बाजारों में रौनक बनी है। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास और शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिरलाल ने भी सम्बोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहें उपस्थित
इस अवसर पर शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिरलाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक व छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत स्वामी रामसुंदर दास, रायपुर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed