फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Holi 2025: CM Vishnudeo Sai celebrated Holi with villagers in his village Bagiya

Holi 2025: सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गांव बगिया में ग्रामीणों के साथ खेली होली; जमकर उड़े रंग-गुलाल

Sat, 15 Mar 2025 03:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 15 Mar 2025 03:51 PM IST
सार

Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ होली का पर्व मनाया।

विज्ञापन
Holi 2025: CM Vishnudeo Sai celebrated Holi with villagers in his village Bagiya
सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गांव बगिया में ग्रामीणों के साथ खेली होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Holi 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ होली का पर्व मनाया। होली के रंगों में सराबोर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन





होली के इस उल्लासमय अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ खुशियों के रंग बांटे। पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और इस पर्व को सामाजिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed