फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   History created in Sukma Two boys and two girls a woman gave birth to four children in hospital

सुकमा में रचा इतिहास: दो लड़के और दो लड़कियां, महिला ने अस्पताल में दिया चार बच्चों को जन्म, खुशी का माहौल

Fri, 26 Jul 2024 02:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Jul 2024 02:56 PM IST
सार

सुकमा जिले के जैमेर पंचायत के तहत हमीरगढ़ की एक आदिवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और इन बच्चों में दो लड़का दो लड़की बताई जा रही हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
History created in Sukma Two boys and two girls a woman gave birth to four children in hospital
महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि ऊपर वाले की लीला निराली है। वर्तमान समय में कई दंपति एक बच्चे की किलकारी सुनने के लिए हजारों जतन करते हैं। यहां तक की आईवीएफ का सहारा तक लेने से भी नहीं चूकते हैं तो वहीं दूसरी ओर कभी-कभी ईश्वर किसी पर इतनी कृपा बरसा देते हैं जिसका अंदाजा भी कोई नहीं लगा सकता। 

विज्ञापन

 

ऐसा ही एक करिश्मा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में देखने को मिला जहां गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सुकमा जिले के जमीर के सरपंच हिरमा कवासी की पत्नी ने अस्पताल में एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है, चार बच्चों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं।

विज्ञापन

 

दरअसल सुकमा जिले के जैमेर पंचायत के तहत हमीरगढ़ की एक आदिवासी महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं और इन बच्चों में दो लड़का दो लड़की बताई जा रही हैं। फिलहाल जच्चा-बच्चा जगदलपुर के बंसल अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि चारों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला सुकमा जिले के जैमेर की रहने वाली है और जिले में एक साथ चार बच्चों के जन्म का पहला मामला है।


 
हालांकि इससे पहले एक साथ तीन बच्चों के जन्म के कई मामले जिले में सामने आ चुके हैं लेकिन चार बच्चों के एक साथ जन्म का यह पहला मामला है। कवासी परिवार में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed