फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   highway hits a father and daughter riding a bike in Jashpur

मातम में बदली शादी की खुशियां: जशपुर में खरीदारी करने निकले थे बाप-बेटी, हाइवा ने बाइक को रौंदा; दो की माैत

Fri, 26 Apr 2024 04:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 04:11 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। शादी की खरीदारी करने जा रहे बाप-बेटी को एक हाइवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाप और बेटी की मौत हो चुकी है और वहीं भाई घायल हो गया है। 

विज्ञापन
highway hits a father and daughter riding a bike in Jashpur
हाइवा से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता और पीछे बैठी बेटी की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे बेटे का पैर कट जाने से उसे गम्भीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना के बारे में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि रामसलोने मिश्र ने बताया कि लगभग 12 बजे के करीब सोनगेरसा निवासी नइहर साय उम्र 46 वर्ष अपनी 20 वर्षीय बेटी कांति के साथ उसकी शादी की खरीदारी करने बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे।
विज्ञापन


बाइक नइहर साय का बेटा जगेश्वर राम चला रहा था। इसी समय देवडांड गांव के पास एक हाइवा ट्रक गुजरा। जिसकी चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में मृत कांति बाई की शादी तीन दिन बाद 30 तारीख को होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में शादी की सभी तैयारियां की जा रही थी। इस घटना से घर में कोहराम मच गया है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। बगीचा पुलिस मौके पर है और हाइवा को जब्त कर फरार चालक की तलाश कर रही है। मृतकों के अंतिम संस्कार करने से पहले सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed