{"_id":"69cdf645d8a02c6e4f0a481f","slug":"heavy-storm-and-rain-in-many-areas-of-chhattisgarh-orange-and-yellow-alerts-issued-for-these-districts-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश, इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश, इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
Thu, 02 Apr 2026 10:26 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 02 Apr 2026 10:26 AM IST
सार
CG Weather Update: राज्य के कई जिलों में आने वाले समय में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और कुछ के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में आने वाले समय में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और कुछ के लिए येलो अलर्ट घोषित किया है।
मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों को येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। इन जिलों में मौसम अपेक्षाकृत हल्का रह सकता है, लेकिन तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा है। इसके साथ ही किसानों को भी अपनी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की हिदायत दी गई है।