फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain alert issued for five days Meteorological Department issued warning in Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन संभागों में मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sat, 07 Sep 2024 10:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Sep 2024 10:43 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Heavy rain alert issued for five days Meteorological Department issued warning in Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिनों के दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही आने वाले तीन दिनों में सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। इसके प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधियां जारी रहेगी। साथ ही आगामी 5 दिनों में प्रदेश के एक-दो जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट पांच दिनों तक जारी रहेगी। प्रदेश में मानसूनी तंत्र सक्रिय होने से प्रदेश भर में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओडिशा के मध्य से सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े एक चक्रवती परिसंचरण तक एक द्रोणिका औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इसके साथ ही कई सिस्टम सक्रिय हैं, इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश की  गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही प्रदेश के कई जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों मानसून बस्तर संभाग में मेहरबान है। बस्तर संभाग के अधिकांश जगहों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। वही रायपुर दुर्ग बिलासपुर और सरगुजा संभाग में हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है शाम के समय गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed