फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Health Minister Shyam Bihari Jaiswal performed bhumi pujan and inaugurated development works in Gaurela Pendra

GPM: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिले को दी सौगात, करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पणण

Fri, 06 Dec 2024 07:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Dec 2024 07:56 PM IST
सार

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत तेंदूमूड़ा पहुंचे। यहां स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 43 करोड़ 10 लाख 14 हजार रुपये की लागत के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। 
 

विज्ञापन
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal performed bhumi pujan and inaugurated development works in Gaurela Pendra
भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 43 करोड़ 10 लाख 14 हजार रुपये की लागत के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें भूमिपूजन के 32 करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपये की लागत के 30 कार्य और 10 करोड़ 72 लाख 04 हजार रुपये की लागत के 7 लोकार्पण कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने एक दिवसीय दौरे पर मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत तेंदूमूड़ा पहुंचे। यहां पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में पूजा अर्चना के साथ विधिवत् भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आने वाले 13 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के
विज्ञापन

सुशासन का एक साल पूरा हो रहा है। इस अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने केबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास दिया। उन्होंने किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 3100 रूपए क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रुपये देने, तेंदुपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपये करने, पीएससी घोटाले की निष्पक्ष जांच एवं पारदर्शी भर्ती, रोजगार के क्षेत्र में विशेष पहल, आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज सहित सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जीरो टारलेंस की सरकार चला रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए कहा कि यह मेरा पहला दायित्व है। उन्होंने मरवाही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 3 करोड़ रूपए और जिला चिकित्सालय के लिए 35 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों के बेहतर उपचार के लिए पिछले एक साल के भीतर जिले में 12 विशेषज्ञ डॉक्टर की पदस्थापना की गई है। उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि चिंता मत करिए, विधायक लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने भूमि पूजन हुए कार्यों को ठेकेदारों से जल्द से जल्द कराने को कहा है। मंत्री जायसवाल ने आज जिले में 43 करोड़ 10 लाख 14 हजार रुपये की लागत के 37 विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें भूमि पूजन के 32 करोड़ 38 लाख 10 हजार रुपये की लागत के 30 कार्य और 10 करोड़ 72 लाख चार हजार रुपये की लागत के सात लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed