{"_id":"66fe489dbbf1fd59ba06a8be","slug":"head-constable-dies-due-to-collision-with-scorpio-in-sukma-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: सुकमा में स्कार्पियो की टक्कर से प्रधान आरक्षक की मौत; साथियों के साथ खाना खाने जा रहा था चंद्रभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: सुकमा में स्कार्पियो की टक्कर से प्रधान आरक्षक की मौत; साथियों के साथ खाना खाने जा रहा था चंद्रभान
Thu, 03 Oct 2024 01:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:02 PM IST
सार
सुकमा जिले में प्रधान आरक्षक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक प्रधान आरक्षक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुकमा के रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ ही अन्य जवान नक्सली कैदी का इलाज कराने के लिए मेकाज पहुंचे थे। कैदी को भर्ती कराने के बाद आरक्षक खाना खाने जा रहा था। इस दौरान एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा निवासी चंद्रभान अरकरा (55) अपने अन्य साथियों के साथ नक्सल मामले में गिरफ्तार नक्सली को इलाज के लिए मेकाज लेकर पहुंचे, जहां कैदी को भर्ती कराने के बाद प्रधान आरक्षक अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक से दंतेवाड़ा कर्मा परिवार में चलने वाले फॉलो वाहन के चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद घायल प्रधान आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को परपा थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया। वहीं, घटना के बारे में जानकारी भी दी। परपा पुलिस ने घटना वाले दिन ही आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं, प्रधान आरक्षक की मौत के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन