फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   He killed three people after watching this TV serial killed them by mixing cyanide in Gangajal in Chhattisgarh

साइको किलर का फर्दाफाश: ये टीवी सीरियल देखकर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, गंगाजल में साइनाइड मिलकर ली जान

Sun, 05 Jan 2025 03:25 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 05 Jan 2025 03:25 PM IST
सार

नोटों की बारिश करने का दावा करने वाला एक तांत्रिक टीवी शो देखकर तीन लोगों को मौत के घाट उतर दिया। घटना छत्तीसगढ़ का है, जहां तांत्रिक 'सावधान इंडिया' टीवी शो देखकर हत्या की पूरी साजिश रची। आरोपी ने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर युवकों की हत्या कर दी।

विज्ञापन
He killed three people after watching this TV serial killed them by mixing cyanide in Gangajal in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटों की बारिश करने का दावा करने वाला एक तांत्रिक टीवी शो देखकर तीन लोगों को मौत के घाट उतर दिया। घटना छत्तीसगढ़ का है, जहां तांत्रिक 'सावधान इंडिया' टीवी शो देखकर हत्या की पूरी साजिश रची। आरोपी ने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर युवकों की हत्या कर दी। यह मामला तीन महीने तक रहस्यमयी बना रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतकों की मौत का कारण हार्टअटैक बताया गया, हालांकि पुलिस ने इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश कर ही लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी और दुर्ग जिले से जुड़ा हुआ है। तीन युवकों की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसने रायपुर के दो लोगों को तंत्र पूजा का झांसा दिया। वह खुद को 'तांत्रिक' बताता था और दावा करता था कि वह नोटों की बारिश करा सकता है। उसने लालच देकर युवकों को अपनी जाल में फंसाया। उनसे डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ऐंठे। दोनों युवकों का काम नहीं होने पर उन्होंने तांत्रिक से अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया। और कहानी यहीं से शुरू हुआ। 
विज्ञापन


'पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी फैल'
तांत्रिक ने 'सावधान इंडिया' टीवी शो दिखा कि पानी में साइनाइड मिलाकर देने से लोगों की मौत हो जाता है और पीएम रिपोर्ट में भी मौत का पुख्ता खुलासा नहीं होता। आरोपी तांत्रिक ने साइनाइड मंगाया और एक जानवर पर अजमाया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने रायपुर के दोनों युवकों को अलग-अलग दिन बुलाया और उन्हें गंगाजल में साइनाइड मिलकर पिला दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया। इसमें डॉक्टर ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। पुलिस सामान्य मौत मानकर जांच करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हुआ मामला का खुलासा 
यह मामला तीन महीने तक रहस्यमयी बना रहा। तीसरी वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। दुर्ग के धनोरा निवासी आरोपी तांत्रिक सुखवंत साहू एक कंप्यूटर सेंटर का संचालक है। आरोपी सुखवंत ने तीसरे साथी की धमतरी में पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव को सुनसान जगह पर फेंककर भाग गया। धमतरी पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तांत्रिक सुखवंत साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच और पूछताछ में पता चला कि इसी आरोपी ने उन दो लोगों की भी हत्या की थी।


टीवी शो देखकर रची साजिश 
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि 'सावधान इंडिया' टीवी शो देखकर पूरी साजिश रची। उसने शो के एक एपिसोड देखकर साइनाइड का उपयोग किया और इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। उसने गंगाजल में साइनाइड मिलाकर दो युवकों की हत्या कर दी। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed