फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   hath se hath jodo congress rally in raipur

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने केंद्र की नीतियों और अडानी के खिलाफ निकाली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Fri, 17 Mar 2023 04:44 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 17 Mar 2023 04:44 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाला गया। यात्रा में प्रदेश सरकार के कार्यों और केंद्र सरकार की अदानी-अंबानी को लाभ पहुंचाने वाली गलत आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन
hath se hath jodo congress rally in raipur
कांग्रेस ने निकाली रायपुर में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में निकाला गया। यात्रा में प्रदेश सरकार के कार्यों और केंद्र सरकार की अदानी-अंबानी को लाभ पहुंचाने वाली गलत आर्थिक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि देश में कमरतोड़ महंगाई , भ्रष्टाचार और अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने गलत नीतियों को अपनाई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लगातार समाप्त होते भारत सरकार के उपक्रम एलआईसी स्टेट बैंक जैसी संस्थाओं को दांव पर लगाए जाने के खिलाफ जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर तक पहुंच रही है। युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो संदेश देशभर में राहुल ने दिया है। कांग्रेस पार्टी की नीतियों राहुल के संदेश से प्रदेश सरकार के कामकाज को संगठन के माध्यम से हम घर घर तक लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
भारत जोड़ो यात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त सचिव जागेश्वर राजपूत, जावेद दद्दा, सागर वाकडे, मुकुंद कागदेलवार, सुरेश बाफना, महावीर देवांगन, राजेश त्रिवेदी, मनोज पाल, संजीव वर्मा, राजू नायक, आकाश यादव , मोहम्मद शाहिद आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed