{"_id":"67b88a7160e7c4a2e201081f","slug":"harassment-after-being-taken-away-from-a-wedding-function-police-arrested-the-accused-within-a-few-hours-in-ko-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kondagaon: वैवाहिक कार्यक्रम से ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kondagaon: वैवाहिक कार्यक्रम से ले जाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार
Fri, 21 Feb 2025 07:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 21 Feb 2025 07:59 PM IST
सार
कोंडागांव में थाना कोंडागांव क्षेत्र में एक विवाह समारोह से लौट रही युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी मनोज कुमार मरकाम (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव में थाना कोंडागांव क्षेत्र में एक विवाह समारोह से लौट रही युवती के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी मनोज कुमार मरकाम (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने थाना कोंडागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में गई थी। रात में जब वह शौच के लिए बाहर गई, तभी आरोपी मनोज मरकाम ने जबरदस्ती उसे पास के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 75/2025 धारा 64, 351 (2) बीएनएस व पाक्सो एक्ट की धारा 4(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की तलाश की जा रही थी, जो लगातार लोकेशन बदल रहा था। पुलिस टीम ने पीछा कर रायपुर नाका के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन