छत्तीसगढ़: रायपुर में महिला और बच्चे का अधजला शव बरामद, दुष्कर्म की आशंका
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक का जला हुआ शव मिलने के बाद लगातार महिलाओं के जले हुए शव मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। अब ऐसी ही एक खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। रायपुर के नक्ती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक महिला और उसके बच्चे का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Chhattisgarh: Half-burnt bodies of a woman and her child were found in Nakti Police Station area of Raipur, earlier today. A police investigation is underway.
विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 2, 2019
बलरामपुर के एसपी टीआर कोशिमा ने कहा कि शव की पहचान करने की कोशिशें जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि शव को कहीं बाहर से यहां लाया गया था।
Balrampur: Half-burnt body of a woman found in Murka village, Rajpur. Balrampur SP TR Koshima said, "Efforts to identify body still on. Post-mortem report yet to come, so can't say if it was a rape. Initial probe suggests that body was brought there from outside." #Chhattisgarh pic.twitter.com/DHPfwd7FFU
— ANI (@ANI) December 2, 2019
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस को 20 से 30 साल की एक युवती का जला हुआ शव मिला था। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का है। पुलिस ने बताया कि पशु चराने वाले एक व्यक्ति ने गोपालपुर मुर्का बांध के पास इस शव को देखा।
पुलिस ने कहा, ऐसा लग रहा है कि युवती की मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें शराब व खाने का सामान मिला है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।