{"_id":"65900559e6cb3ae89e022ccb","slug":"guru-ghasidas-jayanti-celebration-in-raipur-brijmohan-said-society-will-progress-by-following-the-path-show-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह: बृजमोहन बोले- बाबा के बताए रास्ते पर चलकर होगी समाज की प्रगति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में गुरु घासीदास जयंती समारोह: बृजमोहन बोले- बाबा के बताए रास्ते पर चलकर होगी समाज की प्रगति
Sat, 30 Dec 2023 05:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 30 Dec 2023 05:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को महासमुंद जिले के बेमचा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज की ओर से आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए।
विज्ञापन
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को महासमुंद जिले के बेमचा ग्राम पंचायत में सतनामी समाज की ओर से आयोजित बाबा घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बाबा घासीदास के बताएं रास्ते पर चलने और उनके उपदेशों का पालन करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने बेमचा ग्राम पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि आज से लगभग 250 साल पहले छत्तीसगढ़ की धरती पर बाबा गुरु घासीदास ने जन्म लिया था। इस देश में जैसे गुरु रविदास, गुरु कबीर दास, गुरु नानक देव जी और भगवान बुद्ध ने अलग-अलग पंथों की स्थापना की। वैसे ही बाबा घासीदास ने सतनाम समाज की स्थापना की थी। जैसे गीता,भागवत, शिव पुराण आदि में बताया गया है कि अगर जिंदगी में सफलता पानी है तो सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। वैसे ही बाबा साहब ने भी सत्य के रास्ते पर चलने का उपदेश दिया था। उन्होंने सभी मनुष्य को एक समान बताते हुए एक साथ मिलजुल कर रहने को कहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबा घासीदास ने बोला था कि गरीबों की चिंता होनी चाहिए और भाजपा सरकार उसी पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के तहत गरीब महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए, उज्जवला योजना के तहत हर गरीब परिवार को मुफ्त में गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान, आयुष्मान योजना के तहत हर गरीब का मुफ्त इलाज कर रही है।
विज्ञापन