{"_id":"674dabdf429e248dda0312d0","slug":"gst-council-meeting-chhattisgarh-finance-minister-op-choudhary-gave-these-suggestions-in-gst-meeting-at-delhi-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"GST Council Meeting: जीएसटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली में रखे ये अहम सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST Council Meeting: जीएसटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली में रखे ये अहम सुझाव
Mon, 02 Dec 2024 06:15 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 02 Dec 2024 06:15 PM IST
सार
GST Council Meeting: नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में सोमवार को आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन
जीएसटी की बैठक में शिरकत करते छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
GST Council Meeting: नई दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में सोमवार को आयोजित जीएसटी परिषद की बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कई अहम सुझाव रखे, जो भविष्य में कारगर कदम साबित होंगे।
विज्ञापन
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त सचिव मुकेश बंसल भी मौजूद रहे। मंत्री समूह में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
यह समूह जीएसटी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देगा। जीएसटी परिषद जो देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है जो इस मामले में अंतिम निर्णय लेगी।
विज्ञापन