फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   group of elephants created havoc in Ramanujganj area ambikapur

हाथियों का उत्पात: रामानुजगंज क्षेत्र में पहुंचा 35 हाथियों का दल; किसानों की फसलों को रौंदा, दहशत में ग्रामीण

Fri, 18 Aug 2023 08:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 18 Aug 2023 08:05 PM IST
सार

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में 16 अगस्त की रात से वाड्रफनगर रेंज की ओर से आए 35 हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने दो दिनों में 34 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

विज्ञापन
group of elephants created havoc in Ramanujganj area ambikapur
हाथियों का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़गोड़ी, कृष्णनगर, धमनी में 16 अगस्त की रात से वाड्रफनगर रेंज की ओर से आए 35 हाथियों का दल उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने दो दिनों में 34 किसानों के धान, तिल, मेजरी, मक्का की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, एक बोर को भी हाथियों ने तोड़ दिया। सूचना पर रेंजर संतोष पांडे के नेतृत्व वन अमला एवं हाथी मित्र दल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। वहीं, मुनादी भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 16 अगस्त की रात को वाड्राफनगर रेंज की ओर से 35 हाथियों का दल गड़गोड़ी पहुंचा। दल में 11 नर,19 मादा, 5 शावक हैं। 35 हाथियों के दल ने 17 अगस्त को गांव के कामेश्वर, अनुज प्रकाश, वीरेंद्र मरकाम, रामजीत के फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं, सुखदेव, शिवकुमार, रामप्रताप, रामनंदन रघबीर, गौरीशंकर, अरविंद तिवारी, रामशरण, धर्मपाल सहित 29 किसानों के धान मक्का तील एवं बिजली के फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथियों के द्वारा एक बोरिंग को भी तोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में 35 हाथियों के आ जाने से ग्राम वासियों में दहशत है। ग्रामवासी रतजगा कर रहे हैं। रेंजर संतोष पांडेय सहित वनपाल शांति प्रकाश लकड़ा, कृष्ण कुमार पैकरा नरेश कुमार पैकरा कलेश्वर राम सहित हाथी मंडल एवं सुरक्षा श्रमिक के द्वारा लगातार मौके पर पहुंचकर ग्राम वासियों को जंगल की ओर जाने से रोका जा रहा है। साथ ही मुनादी भी कराई जा रही है। कांग्रेस नेता संतोष यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी क्षति का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा  क्षति का आकलन कर तत्काल मुआवजा वितरण करने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिए। रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि हाथियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed