फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   groom committed suicide by killing bride in Tikrapara Raipur

19 फरवरी को शादी, 21 को रिसेप्शन से पहले खूनी खेल: दुल्हन की हत्या कर दूल्हे ने मौत को लगाया गले, वजह...

Wed, 22 Feb 2023 12:12 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 12:12 AM IST
सार

आजकल का शादी-विवाह जैसे पवित्र बंधन में विश्वास और स्थिरता नहीं रह गई है। मामूली बात पर रिश्ते टूट जा रहे हैं। यहां तक की आवेश में आकार किसी भी बड़ी वारदात अंजाम देने से  पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन
groom committed suicide by killing bride in Tikrapara Raipur
मृतक जोड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आजकल का शादी-विवाह जैसे पवित्र बंधन में विश्वास और स्थिरता नहीं रह गई है। मामूली बात पर रिश्ते टूट जा रहे हैं। यहां तक की आवेश में आकार किसी भी बड़ी वारदात अंजाम देने से  पीछे नहीं हट रहे हैं। नया मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आ रही है। यहां देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में चाक़ू मारकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। दूल्हे की किसी बात को लेकर दुल्हन से तकरार हुई। इसके बाद उसने ताबड़तोड़ पत्नी पर वारकर मौत के घाट उतार दिया और खुद को भी चाकू मारकर मौत को गले लगा लिया। 

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि युवक की शादी 19 तारीख को हुई थी और आज मंगलवार 21 फरवरी को रिसेप्शन था जिसके लिए युवक तैयार होने कमरे में गया था। वहां उसकी किसी बात को लेकर पत्नी से लड़ाई हुई, जिसके बाद युवक ने पहले पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया फिर  खुद को भी चाकू मारकर
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम असलम पिता बसीर अहमद बताया जा रहा है, जो संतोषी नगर का रहने वाला है। वहीं मृतक युवती का नाम कहकशा बानो है, जो राजा तालाब निवासी है। फिलहाल, पुलिस ने चाकू जब्त कर कर मामले की जांच कर रही है। 



दो दिन पहले हुई थी शादी
दो दिन पहले हुई दोनों की शादी हुई थी। ऐसे में हत्या के कारणों का खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है। परिजन की ओर से जानकारी देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों पति-पत्नी चित अवस्था में पड़े थे। टिकरापारा थाना के मुताबिक, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। युवक-युवती पहले से एक दूसरे को जानते थे। आज शादी का रिसेप्शन था। इस दौरान युवक कमरे में जाकर पत्नी से बात कर रहा था। किसी बात पर पत्नी की हत्या कर वह भी खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed