फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham

प्रेमी ने बारूद भरकर गिफ्ट दिया होम थियेटर: ब्लास्ट से दूल्हे और उसके भाई की हुई मौत, तीन दिन पहले हुई थी शादी

Tue, 04 Apr 2023 06:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Apr 2023 06:12 PM IST
सार

ग्राम चमारी स्थित मकान में सोमवार हुए तेज धमाके में दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसके भाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। धमाका इतनी तेज था कि मकान की छत और दीवार तक ढह गई। 

विज्ञापन
groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
ब्लास्ट में घायल लोगों को अस्पताल में उपचार जारी है। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में सोमवार सुबह हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने नवविवाहिता के प्रेमी आरोपी सरजू मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के बालाघाट से की गई है। आरोपी ने गिफ्ट किए होम थियेटर में बारूद भरकर भेजा था। इसके चलते हुए ब्लास्ट से दूल्हे और उसके भाई की मौत हो गई थी। जबकि डेढ़ साल के बच्चे सहित छह लोग घासल हुए थे। इनमें से तीन का उपचार अभी भी अस्पताल में चल रहा है। युवक की तीन दिन पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...ब्लास्ट से दूल्हे सहित दो की मौत: कबीरधाम के नक्सल प्रभावित गांव में घर की छत-दीवार टूटकर गिरी, पांच लोग घायल

विज्ञापन

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सरजू मरकाम। - फोटो : संवाद

अफेयर का पता चलने के बाद खुला मामला
जानकारी के मुताबिक, ग्राम चमारी स्थित एक मकान में सोमवार सुबह करीब नौ बजे तेज धमाका हुआ था। शुरुआती तौर पर इसमें सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान पता चला कि नए होम थियेटर में धमाका हुआ था। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि होम थियेटर गिफ्ट में मिला था और उसमें बारूद भरकर भेजा गया। नक्सल प्रभावित गांव होने के चलते पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को लव ट्राइंगल का पता चला। इस पर परिजनों से उपहार देने वालों की लिस्ट मांगी गई। 

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
धमाके के बाद घर के बाहर बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : संवाद

शादी के दूसरे दिन लड़की चली गई थी मायके
लड़के का विवाह घटना के दो दिन पहले ही ग्राम अंजना में हुआ था। हालांकि शादी के दूसरे दिन एक रस्म के कारण लड़की अपने मायके में चली गई थी। एसपी उम्मेद सिंह ने बताया कि आरोपी सरजू मरकाम बालाघाट का रहने वाला है और ऑटो मैकेनिक है। पहले लड़की और उसका संबंध था, लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद हुआ तो बातचीत बंद हो गई थी। शादी से कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही आरोपी ने बदला लेने की ठानी। 

विज्ञापन

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
शादी के लिए घर की दीवार पर लिखवाया गया संदेश। - फोटो : संवाद

होम थियेटर के फटे डिब्बे से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि, शादी में मिले गिफ्ट को लेकर पूछताछ की गई तो लड़की वालों ने होम थियेटर मिलने की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद जब होम थियेटर के डिब्बे की जांच की गई तो उसमें इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का पता चला। पुलिस ने वहां जाकर जानकारी जुटाई। दुकानदार ने फिर आरोपी के बारे में जानकारी दी। आरोपी शादी के दिन ही होम थियेटर को मंडप में छोड़कर चला गया था। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जब सामान पैक हुआ तो म्यूजिक सिस्टम भी उसी के साथ घर में आ गया था। 

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
ब्लास्ट के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

खदान में काम करने के दौरान ले आया था बारूद
पुलिस ने बताया कि आरोपी सरजू मरकाम ने होम थियेटर को बम बनाने के लिए अमोनियम नाइट्रेट, पेट्रोल और सुतली का इस्तेमाल किया था। आरोपी साल 2005 में मध्य प्रदेश की एक खदान में काम करता था। उसी दौरान उसने वहां से आधा किलो अमोनियम नाइट्रेट चोरी कर लिया था। इसके बाद अपने पास रखे थे। विस्फोटक बनाने के लिए इसमें डेढ़ किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया। एसपी उम्मेद सिंह ने जांच टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

groom and his brother were killed by blast in home theater full of gunpowder in kabirdham
ब्लास्ट से क्षतिग्रस्त हुआ मकान। - फोटो : संवाद

दोनों भाइयों का साथ हुआ अंतिम संस्कार
जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद दूल्हे हेमेंद्र मेरावी और उसके भाई राजकुमार का शव सौंप दिया गया। इसके बाद गृह ग्राम में दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं गंभीर रूप से घायल घायल ग्राम रेलवाही निवासी सूरज पुत्र  ज्ञान सिंह मेरावी को रायपुर रेफर किया गया है। वर्तमान में जिला अस्पताल में शिवकुमार पुत्र मोहन मेरावी,  डेढ़ साल के सौरभ पुत्र राजकुमार मेरावी और दीपक पुत्र अजीत धुर्वे का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed