{"_id":"689f168330d7b9c8700d2610","slug":"governor-ramen-deka-handed-over-the-keys-of-the-ambulance-to-the-vanvasi-vikas-samiti-in-chhattisgarh-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
Fri, 15 Aug 2025 04:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:49 PM IST
सार
राज्यपाल रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्यपाल रमेन डेका ने आज वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष उमेश कच्क्षप को अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदत्त एम्बुलेंस वाहन की चाबी सौंपी। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना भी उपस्थित थे। राज्यपाल डेका द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ प्रांत को एम्बुलेंस के लिए 7 लाख 63 हजार 5 सौ रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।
यह संस्था राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करती है साथ ही समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। संस्था को आवागमन की दृष्टि से एम्बुलेंस की आवश्यकता थी जिसके लिए राज्यपाल द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की गई। राज्यपाल डेका द्वारा प्रदत्त यह सहयोग सुदूर वनांचलों में मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।