{"_id":"6a184e91790b2e1f4804de57","slug":"governor-deka-will-inaugurate-the-national-mango-festival-at-igkv-raipur-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: कृषि विश्वविद्यालय में सजेगा आमों का महाकुंभ, राज्यपाल डेका करेंगे राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: कृषि विश्वविद्यालय में सजेगा आमों का महाकुंभ, राज्यपाल डेका करेंगे राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन
Thu, 28 May 2026 07:48 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 28 May 2026 07:48 PM IST
सार
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की 250 से अधिक आम की किस्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह महोत्सव 29 से 31 मई तक चलेगा।
विज्ञापन
राज्यपाल रमेन डेका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में 29 मई से आम प्रेमियों के लिए खास आयोजन शुरू होने जा रहा है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश की 250 से अधिक आम की किस्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह महोत्सव 29 से 31 मई तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। आयोजन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
महोत्सव में दशहरी, लंगड़ा, अलफांसो, केसर, तोतापरी, नीलम, सिंधु, आम्रपाली और मियाजाकी जैसी लोकप्रिय एवं विदेशी किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां आम की विभिन्न प्रजातियों के फल और उन्नत पौधे भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आम आधारित कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। आम से बने व्यंजन, आम सजावट, मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस और बोनसाई प्रतियोगिता में विद्यार्थी, महिलाएं और आम नागरिक हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन में प्रवेश और पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।
महोत्सव के दौरान आम उत्पादक किसानों और उद्यमियों के लिए तकनीकी सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें आम उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और गुणवत्ता सुधार से जुड़ी जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। किसानों को सरकारी योजनाओं और आधुनिक तकनीकों से भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजन में सांस्कृतिक संध्या, आम से बने उत्पादों की प्रदर्शनी और प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय द्वारा मैंगो रेसिपी डेमो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही 11 आम की गुठलियां लाने वाले लोगों को उन्नत किस्म के आम का पौधा भी दिया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य आम उत्पादन, प्रसंस्करण और इससे जुड़े रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।