फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government committed to all-round development of Bastar, CM interacts with Panchayat representatives of Sukma

CG: बस्तर के सर्वांगीण विकास को लेकर सरकार संकल्पबद्ध, सुकमा के पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री का संवाद

Wed, 07 Jan 2026 02:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Jan 2026 02:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री से यह भेंट “हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना” के तहत राजधानी भ्रमण पर आए पंचायत प्रतिनिधियों ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनके क्षेत्र की परिस्थितियों, जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Government committed to all-round development of Bastar, CM interacts with Panchayat representatives of Sukma
सुकमा के पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री का संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार बस्तर अंचल के समग्र और संतुलित विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में कही, जहां उन्होंने सुकमा जिले की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से यह भेंट “हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना” के तहत राजधानी भ्रमण पर आए पंचायत प्रतिनिधियों ने की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनके क्षेत्र की परिस्थितियों, जरूरतों और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि सुदूर इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित होने से न केवल सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि विकास कार्यों को भी गति मिली है। अब अधिकांश गांवों में शासकीय राशन दुकानों की सुविधा उपलब्ध है और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बस्तर क्षेत्र पूरी तरह नक्सल प्रभाव से मुक्त होगा और विकास की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार “आत्मनिर्भर बस्तर” के लक्ष्य को लेकर लगातार प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों को राजधानी भ्रमण का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे यहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर सकें।


हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना के अंतर्गत सुकमा जिले की विभिन्न सुदूर ग्राम पंचायतों के लगभग 100 पंचायत प्रतिनिधि दो दिवसीय राजधानी रायपुर भ्रमण पर आए हैं। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्हें मंत्रालय, जंगल सफारी, आदिवासी संग्रहालय, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल सहित प्रमुख स्थलों का अवलोकन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed