फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   young man hanged himself in his own sister house

बहन के घर भाई ने लगाई फांसी: पेंड्रा में एक युवक ने दी जान, घर में नहीं था कोई; सच्च जानने में जुटी पुलिस

Sat, 07 Sep 2024 09:29 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 09:29 AM IST
सार

पेण्ड्रा के पतगवा गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव के कटेलपारा में रहने वाले एक युवक ने अपनी ही बहन के घर मे फांसी के फंदे में झूल गया। परिजनों की शिकायत पर पेण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
young man hanged himself in his own sister house
बहन के घर लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के पतगवा में आज उस समय हड़कंप मच गया। जब पतगवा के ही कटेलपारा में रहने वाले अविनाश यादव की लाश उसकी ही बहन के घर के बाड़ी में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर काफी लोग जुट गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी बहन और जीजा के घर में पिछले 3 दिनों से रह रहा था। आज घर में जीजा नहीं था और बहन तीजा की पूजा में गांव में ही किसी के घर गई हुई थी। सुबह जब बहन और जीजा घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके बाद पहले तो जीजा और बहन काफी समय तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लोग पड़ोसी के घर के पीछे से घर में दाखिल हुए तो घर के बाड़ी में अविनाश की लाश एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी 112 को दी। जिसके बाद 112 की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी और मर्ग की जानकारी पेण्ड्रा पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण क्या है। पुलिस जानने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed