{"_id":"68da961be4027454fc0a2429","slug":"young-man-attacked-his-wife-with-a-tangia-at-her-in-laws-house-and-also-attacked-in-gpm-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी पर किया टंगिया से हमला, बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी पर किया टंगिया से हमला, बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी हमला
Mon, 29 Sep 2025 08:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 29 Sep 2025 08:17 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गौरेला थाना क्षेत्र के धनौली गांव में आज उस समय अफरातफरी मच गई जब पास के गांव से ससुराल पहुचे युवक ने मामूली विवाद के बाद एक दिन पहले मायके पहुची पत्नी पर टांगिया से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में गौरेला थाना क्षेत्र के धनौली गांव में आज उस समय अफरातफरी मच गई जब पास के गांव से ससुराल पहुचे युवक ने मामूली विवाद के बाद एक दिन पहले मायके पहुची पत्नी पर टांगिया से हमला कर दिया। बीच बचाव करने सास ससुर पहुचे तो उन पर भी हमला कर दिया,किसी तरह आसपास के लोगो ने आरोपी को धरदबोचा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया है और आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के धनौली गांव का है जहां पर जमुनिहापारा इलाके में आज उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब घर आए दामाद धरम कोल के द्वारा एक दिन पहने मायके आई पत्नी शुकवारिया बाई के साथ उसके पति का विवाद होने लगा और गाली गलौज होने लगा इतने में ही आरोपी ने अपना आपा खोया और धरम कोल ने ससुराल में ही रखे टांगिया से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया,,घर मे मौजूद सास बुधवारिया बाई और ससुर नानदाऊ बीच बचाव के लिए पहुचे तो आरोपी ने उन्हें भी नही बख्सा और उनपर भी उसी टांगिया से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इतने में आरोपी का साला और गाव के लोग किसी तरह आरोपी को पकड़े और गौरेला पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुच आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई और खून से लथपथ आरोपी की पत्नी,सास,और ससुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दी है जहां पर सभी का इलाज जारी है,वही दूसरी ओर गौरेला पुलिस ने आरोपी धरम के खिलाफ उसके ही साले की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 109,1 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन