{"_id":"68da355b54c5e0cf27020757","slug":"worker-died-on-the-spot-after-being-electrocuted-during-a-building-construction-accident-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: भवन निर्माण के दौरान हादसे में गई मजदूर की जान, करंट की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: भवन निर्माण के दौरान हादसे में गई मजदूर की जान, करंट की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत
Mon, 29 Sep 2025 02:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:07 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही में भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें छत के ऊपर काम करने के दौरान मजदूर 11 केवी करेन्ट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही में भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें छत के ऊपर काम करने के दौरान मजदूर 11 केवी करेन्ट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई,घटना की सूचना पर मौके पर पहुची मरवाही पुलिस शव का पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों को सौप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
मरवाही इलाके में आज उस समय हड़कंप मच गई जब मुख्यमार्ग पर स्थित संजू होंडा शो रूम के ऊपर चल रहे भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां पर निर्माण कार्य मे लगा मजदूर छत के ऊपर से गुजरे 11 केवी करेन्ट की चपेट में आ जाने से बुरी तरह से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मरवाही के चंगेरी गांव के नारियान टोला निवासी अशोक केवट के रूप में हुई है जो मजदूरी करता था और आज भी गांव के से मजदूरी का काम करने के लिए मरवाही पहुचा था और संजू होंडा शो रूम के ऊपर चल रहे निर्माण कराया में काम कर रहा था।
विज्ञापन
घटना के बाद मरवाही पुलिस को सूचना दी गई मरवाही पुलिस मौके पर पहुचकर शव का पंचनमा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना कि सूचना मृतक मजदूर के परिजनों को होने के बाद वे लोग भी मौके पर पहुच गए और गांव में मातम पसर गया है।।पुलिस की माने तो मृतक के बॉडी से लगभग 6 फुट दूर से 11 केवी का तार गुजरा हुआ है जहां तक मजदूर काम के दौरान कुछ समझ नही पाया और वो करेन्ट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगो की माने तो भवन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपाय की अनदेखी मजदूर को महंगी पड़ गई और उसकी जान चली गई ।फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन