{"_id":"644a5373b70b45bc3c0c007e","slug":"uploaded-objectionable-videos-of-children-on-social-media-in-gpm-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: फेसबुक पर अपलोड किए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो, यूजर्स आईडी पर पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत तीन एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: फेसबुक पर अपलोड किए बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो, यूजर्स आईडी पर पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत तीन एफआईआर
Thu, 27 Apr 2023 04:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Apr 2023 04:20 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को लेकर प्रदेश भर में निगरानी की जा रही है। इसी के तहत साइबर सेल की टीम ने तीन वीडियो चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में फेसबुक पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर दिए गए। इस वीडियो को अलग-अलग क्षेत्र से अपलोड किया गया था। साइबर सेल की पकड़ में आने के बाद पुलिस ने गौरेला में एक और पेंड्रा में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इसमें यूजर्स आईडी पर पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने बताया कि बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो को लेकर प्रदेश भर में निगरानी की जा रही है। इसी के तहत साइबर सेल की टीम ने तीन वीडियो चिह्नित किए हैं। इनमें से एक वीडियो को गौरेला और दो को पेंड्रा से सोशल साइट पर अपलोड किया गया था। इसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन