{"_id":"6ade187cb914d07a2d063056","slug":"forest-department-beat-guard-assaulted-uniform-torn-in-gaurela-fir-against-accused-in-connection-with-timber-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: गौरेला में वन विभाग के बीट गार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ी; लकड़ी तस्करी से जुड़े आरोपी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: गौरेला में वन विभाग के बीट गार्ड से मारपीट, वर्दी फाड़ी; लकड़ी तस्करी से जुड़े आरोपी के खिलाफ एफआईआर
Sun, 25 Oct 2026 08:30 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:30 PM IST
सार
दर्री बीट में शासकीय काम से लौट रहे वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप लगा है। मामले में रुद्र मांझी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और एट्रोसिटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीट गार्ड से मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला वन परिक्षेत्र के दर्री बीट में शासकीय ड्यूटी के दौरान वन विभाग के बीट गार्ड के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्र मांझी नामक व्यक्ति ने बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे के साथ विवाद के बाद हाथापाई की। घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई और गौरेला थाना में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पेड़ काटने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे वनकर्मी
जानकारी के मुताबिक, दर्री बीट में पदस्थ बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे को सूचना मिली थी कि एक किसान की राजस्व भूमि पर आकाशीय बिजली गिरने से सूखा पेड़ गिर गया है और किसान उसे काट रहा है। सूचना मिलने पर बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। संबंधित लोगों से बातचीत करने के बाद उन्होंने नियमानुसार पंचनामा तैयार किया।
रास्ते में हुआ विवाद, मारपीट का आरोप
कार्रवाई पूरी करने के बाद बीट गार्ड सूर्यकांत रात्रे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मुलाकात रुद्र मांझी से हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रुद्र मांझी ने बीट गार्ड के साथ हाथापाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
शासकीय कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज
घटना के बाद बीट गार्ड ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद गौरेला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, एट्रोसिटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
वनकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
शासकीय ड्यूटी के दौरान वनकर्मी के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने की घटना से कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।