{"_id":"6a8e404f2687a1d0f7088340","slug":"two-separate-incidents-of-snatching-caused-a-stir-at-the-mangli-weekly-market-on-tuesday-it-has-come-to-light-that-the-same-woman-was-involved-in-both-incidents-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4652322-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: भरे बाजार में दो महिलाओं को बनाया निशाना, पर्स और लॉकेट छीनकर भागी महिला हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: भरे बाजार में दो महिलाओं को बनाया निशाना, पर्स और लॉकेट छीनकर भागी महिला हिरासत में
Wed, 26 Aug 2026 09:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:28 AM IST
सार
मंगली साप्ताहिक बाजार में एक ही दिन छीना-झपटी की दो घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों मामलों में एक ही महिला का नाम सामने आया है। बाजार में लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जिसके बाद दोनों पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दो अलग-अगल वारदातें करके भागी महिला हिरासत में
विस्तार
गौरेला के मंगली साप्ताहिक बाजार में मंगलवार को छीना-झपटी की दो अलग-अलग घटनाओं से हड़कंप मच गया। दोनों घटनाओं में एक ही महिला के शामिल होने की बात सामने आई है। बाजार में मौजूद लोगों की सक्रियता से महिला को पकड़ लिया गया। दोनों पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने संतोषी बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पहली घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुई जब पीड़ित कौशिल्या ध्रुर्वे बाजार में फल खरीद रही थीं। उनके पर्स में करीब 1,550 रुपए थे और पर्स कंधे पर लटका हुआ था। इसी दौरान एक महिला अचानक उनके पास पहुंची और पर्स छीनकर भागने लगी। महिला को पर्स लेकर भागते देख आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम संतोषी बंसल बताया। इसके बाद डायल-112 की मदद से उसे गौरेला थाना लाया गया।
विज्ञापन
इस घटना से कुछ ही देर पहले पहले करीब 4 बजे मंगली बाजार में कमला बाई मनिहारी का सामान खरीद रही थीं। इसी दौरान एक महिला छोटे बच्चे के साथ उनके पास पहुंची और पीछे से उनके गले में पहने लॉकेट खींचकर भाग गई। कमला बाई ने महिला को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बाजार में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर वह महिला वहां से निकल गई। बाद में कमला बाई शिकायत दर्ज कराने गौरेला थाने पहुंचीं। वहां मौजूद महिला को देखकर उन्होंने उसकी पहचान की। पुलिस के सामने कमला बाई ने महिला के पास मिले दोनों लॉकेट को अपना बताया। दोनों लॉकेट की कीमत करीब 8 हजार रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पीएम आवास की किस्त में गड़बड़ी का आरोप: ग्रामीण बोले- खाते से निकले हजारों लेकिन हाथ में मिले सिर्फ 500 रुपये
दोनों घटनाओं में एक ही महिला का नाम सामने आने के बाद गौरेला पुलिस ने उसकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मंगली साप्ताहिक बाजार में लगातार हुई इन दोनों घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में चिंता का माहौल है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।