जीपीएम: अलग-अलग मामले में दो लोगों की मौत, एक की हार्ट अटैक से मौत की आशंका, दूसरे का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेलवे क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में दो लोगो के मौत होने का मामला सामने आया है। दोनो ही मामलों में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेलवे क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में दो लोगो के मौत होने का मामला सामने आया है। दोनो ही मामलों में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। पेंड्रारोड़ रेलवे क्षेत्र में दो अलग अलग मामलों में दो लोगो की मौत होने का मामला सामने आया है, पहला मामला सामने आया है पेंड्रारोड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 1 से जहा पर आरपीएफ पुलिस चौकी के सामने ही एक अज्ञात रेल यात्री का शव प्लेटफॉर्म पर लगे चेयर के पास पड़ा मिला और चेयर पर एक बैग और एक झोला भी मिला,कयास यह लगाया जा रहा है कि यात्री कही जाने की तैयारी से रेलवे स्टेशन पहुचा रहा होगा और अचानक तबियत बिगड़ जाने से या हार्ट अटैक से मौत हो गई होगी,मामले की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
दुसरा मामला सामने आया है पेंड्रारोड़ और वेंकटनगर रेलवे ट्रेक के बीच एक शव मिलने का शव की शिनाख्त गौरेला थाना क्षेत्र के भस्कुरा गांव में रहने वाले नरेंद्र माझी के रूप में हुई है जो कल शाम अपनी मां से पैसे लेकर राशन लेने के लिए राशन दुकान जाने के लिए घर से निकला था पर पूरी रात घर नहीं पहुंचा और सुबह आज गांव के कुछ ग्रामीणों ने उसका शव को रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा इसके बाद मामले की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गई घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस आफ मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो रेलवे प्लेटफार्म में मिले मृत यात्री के बारे में जानकारी जुटा रही है कि वह कहां का रहने वाला है और कहां जाने को निकाला है ताकि उसके बारे में उसके परिजनों को समय पर सूचना दी जा सके फिलहाल दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर आरपीएफ जांच शुरू कर दी है।