फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two people died in separate accidents three people were seriously injured in GPM

GPM: अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, परिजनों में पसरा मातम

Tue, 30 Apr 2024 12:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Apr 2024 12:43 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Two people died in separate accidents three people were seriously injured in GPM
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां दो अलग-अलग हादसे में दो लोगों की मौत तो तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां उसाड ग्राम निवासी पवन पाव अकती देने के लिए बालमडूंगरी मरवाही गया हुआ था देर रात जब युवक अपने घर उसाड़ वापस आ रहा था तभी तेंदूमुंडा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया और युवक को रौंदा दिया जिससे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन

 

वहीं दूसरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है यहा पतगवा गांव से खुज्जी बांध झाबर मार्ग की ओर बाइक में सवार 4 युवक जा रहे थे जहां तेज रफ्तार बाइक सवार तेज रफ्तार होने के कारण खंभे पर जाकर टकरा गया जिसमे बाइक सवार पर चार लोग सवार थे जहां बाइक चालक सचिन भानु की मौके पर ही मौत हो गई जबकी तीन लोग राजकुमार कोल, लालजी भैना, रवि कोल घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों का शव पीएम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed