फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two people died due to drowning in a pond in separate cases mourning spread among the family members in GPM

GPM: अलग-अलग मामलों में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

Sat, 02 Nov 2024 02:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 02:13 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Two people died due to drowning in a pond in separate cases mourning spread among the family members in GPM
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों की तालाब में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। पहला मामला पेंड्रा के जोगिसार गांव का है जहां गौरा गौरी को विसर्जन करने तालाब गए व्यक्ति की मौत हो गई, तो दूसरे मामले में दोस्त के जीजा के घर गए युवक की नहाने के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पहला मामला पेंड्रा के बारीम राव गाव का है जहां पर धन सिंह कल शुक्रवार को शाम 4 बजे गौरा गौरी देवी की विसर्जन के लिए गौरमुडा तालाब गया हुआ था और तालाब में उतर कर गौरा गौरी को विसर्जन कर रहा था उसी दौरान वो तालाब डूब गया था जिसको स्थानीय लोगो ने तालाब से निकाल कर जिला अस्पताल लाए जहा पर जिला अस्पताल के डॉक्टर जांच उपरांत धन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर जोगिसार गाव में रहने वाले विकास भैना अपने दोस्त दीपक भानु के साथ दीपक के जीजा को लेने झगड़खाड गए हुए थे घर के पास स्थित तालाब में विकास बिना बतलाए नहाने चला गया उस दौरान दीपक घर में खाना खाने लगा जीके बाद दीपक को विकास नही दिखा तो वो लगभग 2:30 विकास को ढूंढने निकला तो कुंवर लाला तालाब के दूसरे साइड कुछ लोग नहा रहे थे तभी वे लोगो की नजर विकास पर पर पड़ी और आवाज लगाया जिस पर सभी वहां पहुंच गए देखा कि विकास तालाब में नहाने के दौरान डूब गया, जिसको स्थानीय लोगो ने तत्काल 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मृत घोषित कर पँचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों को सौप दिया। वहीं एसडीपीओ श्याम कुमार सिदार का कहना है कि मामले में जिला अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed