{"_id":"689f15e1fce3b7a9a005bded","slug":"two-brothers-who-went-to-start-the-pump-in-the-field-died-due-to-electric-shock-in-gpm-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाईयों की करंट से मौत, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाईयों की करंट से मौत, परिजनों में पसरा मातम
Fri, 15 Aug 2025 04:42 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:42 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है जहां पर खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाइयो की करंट लगने से मौत हो गई है, तो तीसरा व्यक्ति करेन्ट से झुलस गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है जहां पर खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाइयो की करंट लगने से मौत हो गई है, तो तीसरा व्यक्ति करेन्ट से झुलस गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के दिन पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द में एक दुखद घटना सामने आई है जिसमें गांव में रहने वाले दो चचेरे भाई पीताम्बर यादव,रामभद्र यादव और सेमलाल यादव,जो आपस मे चाचा बड़े में भाई है ये सभी हादसे का शिकार हो गए है। यह लोग अपने खेतों में लगे फसलों में पानी चलाने के लिए खेत गए हुए थे और लगभग 500 मीटर दूर से विद्युत सप्लाई लाकर पंप चालू करने जा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान यह तीनों हादसे का शिकार हो गए और करेंट की चपेट में आ गए हादसे में दो भाई चाचा बड़े के पीताम्बर यादव,और रामभद्र यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि सेमलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,,जब कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुचे तो देखा कि दोनों भाई अचेत अवस्था मे मृत पड़े हुए है जबकि एक भाई के शरीर मे हलचल है तो तत्काल ग्रामीणों ने सूचना पुलिस अधिकारियों के साथ डायल 112 को दी जिसके बाद 112 मौके पर पहुचकर तत्काल गभीर रूप से झुलसे सेमलाल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है,, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई है।
विज्ञापन
वर्जन ओम चन्देल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है मामले की सूचना मिलने पर पेंड्रा पुलिस के साथ आलाअधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।